फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 दिनों से सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी लोग परेशान

15 दिनों से सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी लोग परेशान

Wed, 01 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
15 दिनों से सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

चंद्रेश्वरनगर स्थित दुर्गा मंदिर चौक पर दो सप्ताह से सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर बह रहा है। उक्त मार्ग चंद्रेश्वरनगर व दयानंदनगर शीशमझाड़ी का एकमात्र मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गंदे पानी के तालाब से उठने वाली बदबू से यहां से आवागमन करने वाले लोगों को नाक व मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। आसपास फैल रही दुर्गंध से सांस लेना भी दूभर हो रहा है। क्षेत्र में आश्रम और धर्मशालाएं होने के कारण इस चौक पर तीर्थयात्रियों का दिन भर आवागमन बना रहता है। सड़क पर बह रहे सीवर के पानी से तीर्थयात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है।
मुख्य चौक की सड़क पर पड़े गड्ढों में सीवर का पानी भर जाने से खास कर पैदल चलने वाले राहगीर व दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय नागरिक जयकुमार तिवारी का कहना है कि सीवर चैंबर चोक होने के कारण गंदगी मुख्य मार्ग पर फैल रही है। समस्या को लेकर कई बार लिखित शिकायत नगर निगम क अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

कोट्स
चंद्रेश्वरनगर दुर्गा मंदिर चौक पर अक्सर बरसात के दिनों में सीवर का चेंबर चोक हो जाता है, सफाई कर्मचारियों द्वारा इसे ठीक भी किया गया, लेकिन फिर बरसात के कारण सीवर लाइन बार बार चोक हो जाती है। बरसात के बाद इसका स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उत्तम सिंह नेगी सहायक नगर आयुक्त। नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed