{"_id":"5b6097f24f1c1b6f668b67d4","slug":"15330570038-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि में शिक्षकों के दबाव के चलते नहीं लग पाया बायोमेट्रिक्स सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि में शिक्षकों के दबाव के चलते नहीं लग पाया बायोमेट्रिक्स सिस्टम
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में बायोमीट्रिक व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। विवि प्रशासन बायोमीट्रिक के पक्ष में है, लेकिन कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं।
शहर क्षेत्र में स्थित एनआईटी, राजकीय मेडिकल सहित सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में बायोमीट्रिक व्यवस्था है, लेकिन गढ़वाल विवि में शिक्षकों के दबाव के चलते यह व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही है। शिक्षकों व कर्मचारियों ने बायोमीट्रिक व्यवस्था लागू होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी का कहना है कि बायोमीट्रिक्स व्यवस्था यदि केवल कर्मचारियों के लिए लागू की गई, तो इसका विरोध किया जाएगा। यह व्यवस्था शिक्षकों व कर्मचारियों सभी के लिए लागू की जानी चाहिए। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल का कहना है कि बायोमीट्रिक्स व्यवस्था शिक्षकों के लिए संभव नहीं है। शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए जल्द यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।