फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सौंग की जलधारा से गांव को बाढ़ का खतरा

सौंग की जलधारा से गांव को बाढ़ का खतरा

Mon, 30 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सौंग की जलधारा से गांव को बाढ़ का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गौहरीमाफी में बारिश के बाद टूटे सिंचाई तटबंध से गांव में संपर्क मार्ग रविवार को दूसरे दिन भी बाधित रहा। रविवार को लेखपाल नीरजकांत ने गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी ने बताया कि सौंग नदी की एक जलधारा नियमित रूप से गांव के मध्य बहनी शुरू हो गई है, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी के बहाव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए गांव के दर्जनभर परिवारों ने सुरक्षा के तहत अपने घर सुबह के समय खाली कर दिए, हालांकि दोपहर बाद जलस्तर घटने पर लोग वापस अपने घरों में लौट गए हैं। वहीं गांव में किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी रोष है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला प्रशासन से मिलेगा। बताया गया बाढ़ में बिजली के पोल बहने से ठप हुई विद्युत व्यवस्था को ऊर्जा निगम ने रविवार को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed