फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   झलिया, कुंवारी गांव में न सड़क, न स्वास्थ्य सुविधाएं-compat

झलिया, कुंवारी गांव में न सड़क, न स्वास्थ्य सुविधाएं-compat

Sun, 29 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
झलिया, कुंवारी गांव में न सड़क, न स्वास्थ्य सुविधाएं-compat

विज्ञापन
देवाल। कपकोट ब्लाक के कुंवारी गांव में स्वास्थ्य और सड़क सुविधाएं नहीं है, जिससे ग्रामीण यहां भगवान भरोसे ही है। स्थिति यह है कि गत शुक्रवार को गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। ग्रामीणों ने उसे डंडी में करीब 35 किमी की पैदल दूरी तय कर अस्पताल पहुंचाया। इस दूरी को तय करने में ग्रामीणों को दो दिन लगे। दो दिन तक गर्भवती महिला प्रसव वेदना से कराहती रही। गनीमत रही कि इस बीच गर्भवती महिला की स्थिति सामान्य रही और उसने अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

कपकोट ब्लाक के कुंवारी गांव सड़क से करीब 35 किमी दूर है। ग्रामीण मदन राम ने बताया कि उनकी बहू अनीता देवी को 27 जुलाई को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। पहले दिन परिजन व ग्रामीण महिला को डंडी से करीब 18 किमी दूर चोटिंग ही पहुंचा पाए। चोटिंग में रात बिताने के बाद वे दूसरे दिन महिला को सीएचसी थराली ले गए, जहां अनीता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अनीता व उसका बच्चा स्वस्थ है। इस पर परिजनों ने राहत की सांस ली। अनीता के ससुर मदन राम ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर एएनएम तक नही है। ऐसे में वहां ग्रामीण भगवान भरोसे ही है। बताया कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। वहीं लोनिवि से सहायक अभियंता जीबी जोशी ने बताया कि झलिया के पास हरमल तक सड़क स्वीकृत है, जिसे अभी वन अधिनियम की स्वीकृति मिलनी बाकी है। स्वीकृति मिलने के बाद ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed