{"_id":"5b5df6054f1c1bb8538b5e91","slug":"153288447012-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन अधिकारियों ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन अधिकारियों ने दी जानकारी
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/गौचर। वृक्ष मित्र समिति और बाल भवन गोपेश्वर की ओर से बाईपास मार्ग और वैतरणी क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया गया। वृक्ष मित्र समिति के संयोजक पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के नेतृत्व में औषधीय पौधे रोपे गए।
बाल भवन के निदेशक विनोद रावत के निर्देशन में वैतरणी क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, नंदन बिष्ट, अनसूया प्रसाद भट्ट, सुशीला सेमवाल आदि मौजूद थे। वहीं स्पर्श गंगा अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में सफाई और पौधरोपण किया गया। थराली, देवाल, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग और गोपेश्वर में भी पौधे लगाए गए। अभियान के गढ़वाल संयोजक विजय सती ने लोगों से पौधों के संरक्षण का आह्वान किया। इस मौके पर स्पर्श गंगा थराली व देवाल की संयोजक दीपा जोशी, दीपक भंडारी, दीपा भट्ट, आशीष थपलियाल, चंद्रकला और शांति राणा आदि मौजूद थे।
वहीं गौचर में वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने श्रीकोट बौला क्षेत्र में रोपे गए पौधों का निरीक्षण किया। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर वन्य उपज और वन्य जीवों के संरक्षण एवं अग्निकाल में वनों की सुरक्षा में स्थानीय लोगों की भागीदार बढ़ाने की अपील की। अधिकारियों ने हरेला कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक देहरादून जयराज, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल भुवन चंद्र, वन संरक्षक नंदा देवी वन्य जीव प्रभाग मान सिंह, उप वन संरक्षक केदारनाथ अमित कंवर, डीएफओ बदरीनाथ, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़, नवल किशोर नेगी, महिला मंगल दल, वन पंचायत सरपंच, ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।