{"_id":"5b5df5ea4f1c1b49748b7976","slug":"15328844501-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अन्य लापता सवारियों के शव भी कल्पगंगा से निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अन्य लापता सवारियों के शव भी कल्पगंगा से निकाले
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना में लापता दो सवारियों के शव रविवार को रेस्क्यू के दौरान कल्पगंगा से निकाले गए।
26 जुलाई को हेलंग-उर्गम मार्ग पर पावर हाउस के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे कल्पगंगा में समा गया था। वाहन में आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच सवारी वाहन से छिटक गई थीं, जबकि तीन लापता हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने लापता महिला सतेश्वरी देवी के शव को कल्पगंगा से निकाला, जबकि रविवार को सुभाष (35) पुत्र बचन सिंह व अंजनी देवी (38) पत्नी वीरेंद्र सिंह, दोनों ग्राम अरोसी, चमोली निवासी के शव कल्पगंगा से रेस्क्यू कर निकाले गए। इन सवारियों के शव कल्पगंगा में बहकर घटनास्थल से कुछ दूर चले गए थे।