{"_id":"5b5b4f594f1c1b27618b72b9","slug":"15327107311430-10-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविकासखंड खिर्सू के 30 प्राथमिक विद्यालयों में 10 से कम है छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविकासखंड खिर्सू के 30 प्राथमिक विद्यालयों में 10 से कम है छात्र संख्या
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू में सरकारी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों की स्थिति बेहद खराब है। आधे से अधिक राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या 10 से भी कम है। जबकि इस शिक्षा सत्र में तीन प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं। यही स्थिति जूनियर हाईस्कूलों की भी है। 6 जूनियर हाईस्कूल में भी छात्र संख्या 10 से कम है।
विकास खंड खिर्सू में वर्तमान में 56 राजकीय प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। अधिकांश विद्यालय छात्र संख्या कम होने के कारण बंद होने की कगार पर है। विकास खंड के उपशिक्षा अधिकारी पीएल भारती ने बताया कि विकासखंड के 56 राजकीय प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें 30 विद्यालय ऐसे हैं, जिनकी छात्र संख्या 10 से भी कम है। विकासखंड में 17 राजकीय जूनियर विद्यालय हैं। इनमें 6 विद्यालयों में छात्र संख्या 10 से कम है। जबकि तीन प्राथमिक विद्यालय शून्य छात्र संख्या के चलते इस शिक्षा सत्र में बंद हो चुके हैं। उपशिक्षा अधिकारी पीएल भारती ने कहा कि अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों के प्रति मानसिकता बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना विभाग की प्राथमिकता है।
ये विद्यालय हुए बंद
श्रीनगर इस शिक्षा सत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्वीसू, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमधार व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलेथा आदि स्कूलों में छात्र संख्या शून्य होने के चलते बंद हो चुके हैं। प्राथमिक विद्यालय मलेथा का प्राथमिक विद्यालय भटोली में विलीनीकरण किया गया है।