{"_id":"5b58b0db4f1c1b27618b6d54","slug":"153253909410-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रभावित ग्रामीणों ने लगाया उपेक्षा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रभावित ग्रामीणों ने लगाया उपेक्षा का आरोप
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। रोजगार व पैकेज भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे स्वीत, सेम, मंदोली के श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने क्षेत्रीय विधायक सहित शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। प्रभावितों ने शासनस्तर पर हुई वार्ता में न बुलाए जाने पर भी आक्रोश जताया है।
बुधवार को परियोजना क्षेत्र के समीप धरने पर बैठे प्रभावितों ने कहा कि ऊर्जा सचिव के साथ देहरादून में हुई वार्ता से उन्हें वंचित रखा गया है। कहा कि क्षेत्रीय विधायक के साथ ही शासन-प्रशासन प्रभावितों की समस्याओं को गंभीरता से नही ले रहे हैं। प्रभावितों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान न किए जाने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विरेंद्र लाल ने कहा कि रोजगार की आस में श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए अपना जल, जंगल व जमीन गवाने के बाद भी प्रभावितों को अनुबंध के आधार पर सुविधाएं नहीं दी जा रही है। इस मौके पर रमेंद्र सिंह, आनंद सिंह, गंगा सिंह, श्रीधर श्रेष्ठ, श्याम सिंह रावत, शंाति देवी, विजया देवी, पुष्पा व नीमा आदि मौजूद थे।