फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक दर्जन गांवों में पानी का संकट

एक दर्जन गांवों में पानी का संकट

Wed, 25 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
एक दर्जन गांवों में पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

जल संस्थान और लोनिवि की लापरवाही के कारण जौनसार बावर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को पानी पीने के लिए भी तरसना पड़ रहा है। मजबूर लोगों को खड्ड के दूषित पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। दूषित पानी पीने से लोगों को डायरिया का खतरा भी सता रहा है।
इस 42 किमी लंबी पेयजल लाइन से 40 से भी अधिक गांवों की आबादी को पानी की सप्लाई की जाती है। लेकिन पांच दिन पूर्व सिजला मोटर मार्ग निर्माण के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे सलगा, खमरोली, पजिटिलानी, जिसऊ-सुरेऊ, भंजरा, डांडा, देऊ डांडा, देसऊ समेत एक दर्जन गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया है। करीब 3000 की आबादी को प्यास बुझाने के लिए 1-2 किमी दूर खड्ड की दौड़ लगानी पड़ती है। उसमें भी लोगों को बारिश के कारण दूषित पानी ही नसीब हो रहा है। लोगों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है। देऊ गांव के गोपाल सिंह चौहान, सुरेऊ गांव के टीकम सिहं चौहान, पजिटीलानी से गीता राम शर्मा, सावन सिहं तोमर आदि का कहना है कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है। बड़े से लेकर छोटे तक को पानी ढोने के काम में लगना पड़ रहा है। कहा यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होती तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं, जल संस्थान के जेई बीएस रावत ने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण के दौरान हुई ब्लास्टिंग से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता को पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed