फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आबादी के बीचों बीच डंपिंग ग्राउंड लोगों के लिए बना परेशानी का सबब

आबादी के बीचों बीच डंपिंग ग्राउंड लोगों के लिए बना परेशानी का सबब

Wed, 25 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आबादी के बीचों बीच डंपिंग ग्राउंड लोगों के लिए बना परेशानी का सबब
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आबादी के बीचोंबीच बनाया गया डंपिंग ग्राउंड तीर्थयात्रियों और आस पास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की बात तो करता है, लेकिन स्वयं क्षेत्र से निकलने वाली गंदगी के स्थायी समाधान के लिए निकाय को भूमि उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। स्वर्गाश्रम जौंक नगर निकाय में स्वर्गाश्रम से गरुड़चट्टी तक का क्षेत्र आता है। क्षेत्र में करीब 300 से अधिक होटल, आश्रम, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस संचालित हो रहे हैं। सभी प्रतिष्ठानों और लोगों के घरों से नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी और एनजीओ के स्वयंसेवक प्रतिदिन कूड़ा कचरा एकत्रित करते हैं।
इसके स्थायी निस्तारण की तीर्थ क्षेत्र में कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों से एकत्रित की गई गंदगी को थाना लक्ष्मणझूला के समीप आबादी के बीचोंबीच खाली भूखंड पर डंप किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो नगर निकाय आबादी के बीचोंबीच लगाए जा रहे कूड़े के ढेर पर नियमित कीटनाशक का छिड़काव भी नहीं करा रही है। जिसके चलते आसपास के आश्रमों व घरों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों के साथ ही थाने के आवासीय परिसर में निवास करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को डंप गंदगी से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आदेश तोमर ने बताया कि आबादी के बीच डंप की जा रही गंदगी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसके स्थायी निस्तारण के लिए जिला प्रशासन व नगर निकाय से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, मगर इस ओर गौर करने वाला कोई नहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की तलाश की जारी है, भूमि उपलब्ध होने पर ही समस्या का निराकरण किया जाएगा। फिलहाल नगर पंचायत को डंपिंग ग्राउंड के चारों ओर नियमित कीटनाशक का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।

- किशन सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी यमकेश्वर।

डंपिंग ग्राउंड में जमा कचरे को हटाने व ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा चुका है, भूमि उपलब्ध होने पर आबादी से डंप कचरे को शिफ्ट किया जाएगा।
- मोहन प्रसाद गौड़, अधिशासी अधिारी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed