फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सांप ने काटा, तो नहीं मिलेगा बचाव का इंजेक्शन

सांप ने काटा, तो नहीं मिलेगा बचाव का इंजेक्शन

Wed, 25 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सांप ने काटा, तो नहीं मिलेगा बचाव का इंजेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में आधा दशक से सांप काटने पर उससे बचाव का टीका ही उपलब्ध नहीं है, लिहाजा सांप के काटने पर रोगियों को दर भटकना पड़ता है। स्टॉक होने के बावजूद आज तक अस्पताल प्रशासन ने इसकी डिमांड जिला मुख्यालय को नहीं भेजी है। इसकी पुष्टि सीएमओ देहरादून ने की है। कांवड़ यात्रा की बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कमिश्नर शैलेष बगोली के सामने सरकारी अस्पताल में छह साल से एंटी वेनम इंजेक्शन नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई।
इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आयुक्त ने सवाल किया, तो उन्होंने कह दिया कि हमारे पास स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन ऋषिकेश से कभी डिमांड आई ही नहीं। ऐसे में सवाल है कि आखिर छह साल तक सरकारी अस्पताल से इसकी डिमांड भेजी क्यों नहीं गई। जबकि सीएमओ ने बताया कि मांग पत्र मिलने के बाद तत्काल अस्पताल को इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कोट्स
सरकारी अस्पताल में स्टॉक होना चाहिए। स्टॉक होगा, तभी हमारी ओर से डिमांड नहीं भेजी गई होगी। फिलहाल स्टॉक है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। अभी इस पर कुछ कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एनएस तोमर, सीएमएस, सरकारी अस्पताल, ऋषिकेश।

स्वास्थ्य विभाग के पास एंटी वेनम इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक है। ऋषिकेश सरकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से डिमांड मिलती है, तो उन्हें इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। फिलहाल ऐसी कोई डिमांड नहीं आई है।
- डॉ. एसके गुप्ता, सीएमओ, देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed