फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुनिकीरेती : भगवती प्रसाद चुने गए सभा पति

मुनिकीरेती : भगवती प्रसाद चुने गए सभा पति

Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मुनिकीरेती : भगवती प्रसाद चुने गए सभा पति
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति, ढालवाला मुनिकीरेती के चुनाव में भगवती प्रसाद रतूड़ी को सभापति व शोबिता भंडारी उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। मुनिकीरेती के चौदहबीघा स्थित साधन सहाकारी समिति के 11 वार्डों के चुनाव बीते शनिवार को संपन्न हुए। जिसमें 13 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। सोमवार को सभी निर्वाचित सदस्यों ने समिति के सभाप िऔर उप सभापति का चुनाव किया।

निर्वाचन अधिकारी ओम गुप्ता ने चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए भगवती प्रसाद रतूड़ी को सभापति, शोभिता भंडारी को उप सभापति, जिला भेषज संघ के लिए जयप्रकाश कोठारी, सरस्वती जोशी, बैंक प्रतिनिधि नलिन भट्ट, नितिश कुड़ियाल, निर्मला उनियाल, बादर सिंह गुसाईं, राजदीप भंडारी, विपणन संघ के लिए उदयराम रतूड़ी, इफ्को के लिए कमलेश पैन्यूली के नाम की घोषणा की गई। वहीं यातायात प्रतिनिधि पद पर चुनाव कराए गए जिसमें गोपाल चौहान, ललिता देवी व मुकंदी लाल ने अपना नामांकन किया। मतदान प्रक्रिया के तहत गोपाल चौहान व ललिता देवी निर्वाचित घोषित हुए। इस मौके पर दिनेश भट्ट, राकेश भट्ट, राजेंद्र थलवाल, विनोद कुकरेती, जीत सिंह आर्य, रोशन रतूड़ी, धूमन थलवाल, सविता कुड़ियाल, वीरवती देवी, रोशनी कुलियाल, सावित्री देवी, पूनम जोशी, चंडीप्रसाद बडोनी, दिनेश उनियाल, संजय थलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed