{"_id":"5b56417c4f1c1b44748b67f6","slug":"153237951212-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण शुद्घि को यज्ञ में डाली आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण शुद्घि को यज्ञ में डाली आहुतियां
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
अहं ब्रह्मास्मि योग मंदिर ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण की शुद्धि और सुख, शांति व समृद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया। सोमवार को लक्कड़घाट स्थित शिव गंगा धाम आश्रम में आयोजित यज्ञ में देश-दुनिया के साधकों और स्कूली बच्चों ने शिरकत की और यज्ञ में आहुतियां डाली। आश्रम के संचालक योगीराज कर्णपाल गिरि ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ अनुष्ठान जरूरी है। इससे वातावरण शुद्धिकरण के साथ मानसिक शांति प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के प्रयास के साथ ही अपने आसपास औषधीय और फलदार पौधों का रोपण करना चाहिए, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहता है। कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में शीशम, नीम, बेल, तुन आदि प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर सरिता योगी, रवि भटटनागर, कृपाल सिंह, सत्येंद्र, संदीप मल्होत्रा, प्रेम नारायण दूबे, डॉ. विनय अलंकार, सुधीर कुमार, आनंद, सार्थक योगी, दीपक, खिलानंद भट्ट, विदुर नारायण, सोहन सिंह, शिव कुमार आदि मौजूद थे।