{"_id":"5b5641754f1c1b4f748b67c6","slug":"1532379504880-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 लाख से होगा चारधाम यात्रा बीटीसी का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 लाख से होगा चारधाम यात्रा बीटीसी का सौंदर्यीकरण
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड (बीटीसी) के हाल जल्द सुधरने जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से 80 लाख रुपये खर्च कर बीटीसी का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। योजना के मुताबिक बीटीसी प्रवेश व निकासी मार्ग के बीचोंबीच बने डिवाइडर के स्थान पर ग्रीन बेल्ट स्थापित की जाएगी। निगम प्रशासन ने जिलाधिकारी और नगर निगम के प्रशासक एसए मुुरुगेशन के निर्देश पर इसकी योजना तैयार की है। सौंदर्यीकरण योजना के तहत चारधाम यात्रा बीटीसी के मुख्य प्रवेश व निकासी मार्ग पर स्थापित करीब आधा किलोमीटर लंबे डिवाइडर को तोड़ा जाएगा। जिसके स्थान पर निगम की ओर से ग्रीन बेल्ट स्थापित की जाएगी, साथ ही डबल आर्म लाइट्स लगाई जाएंगी।
इसके अलावा कंपाउंड में आने वाले देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों, पर्यटकों के सुस्ताने के लिए टीनशेड का निर्माण भी किया जाएगा। अब तक करोड़ों की लागत से बने चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में यात्री शेड नहीं था, जिसके चलते सैलानियों को ग्रीष्मकाल में तपती धूप में खुले आसमान के नीचे और वर्षाकाल में बारिश में भीगकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता था।
चंद्रभागा नदी के किनारे लगेगा लोहे का जाल
सौँदर्यीकरण योजना के तहत चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड की सीमा से लेकर बदरीनाथ हाईवे स्थित चंद्रभागा ब्रिज तक नदी के किनारे लोहे का जाल भी लगाया जाएगा। जिसका मकसद नदी में फेंकी जाने वाली गंदगी की रोकथाम करना है। जबकि जाल के आसपास विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान रखे जाएंगे, राहगीर व स्थानीय लोग इनमें कचरा डाल सकेंगे।
विज्ञापन
निगम की वेबसाइट भी तैयार, जल्द होंगी लॉंचिंग
नगर निगम की ओर से नागरिकों को घर बैठे शहर की विकास योजनाओं और अन्य कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वेबसाइट तैयार कर ली है, जिसकी लॉंचिंग अगले माह अगस्त में की जा सकती है। प्रथम चरण में वेबसाइट पर निगम संबंधी जानकारी, वर्तमान में संचालित व भावी योजनाओं का ब्यौरा आदि उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं द्वितीय चरण में वेबसाइट पर शिकायत प्रकोष्ठ और हाउस टैक्स की डिटेल, टैक्स जमा करने की सुविधा व टेंडर प्रक्रिया भी ऑनलाइन किया जाना प्रस्तावित है।
कोट्स
निगम प्रशासक नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने पर काफी जोर दे रहे हैं। उनके निर्देश पर चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड मुख्य मार्ग के सौंदर्यीकरण व अन्य कार्यों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। सौंदर्यीकरण पर करीब 80 लाख की धनराशि खर्च की जानी है, योजना का क्रियान्वयन जल्द शुरू किया जाएगा।
- उत्तम सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, ऋषिकेश।