फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कर्मचारियों के हंगामे के बाद डीएफओ ने किया आरओ को कार्यालय से अटैच

कर्मचारियों के हंगामे के बाद डीएफओ ने किया आरओ को कार्यालय से अटैच

Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के हंगामे के बाद डीएफओ ने किया आरओ को कार्यालय से अटैच
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन

वन प्रभाग अंतर्गत तिमली रेंज के वन कर्मियों ने रेंजाधिकारी और एसडीओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए डीएफओ कार्यालय में नारेबाजी कर हंगामा किया। डीएफओ सुरेंद्र कुमार के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से रेंजाधिकारी पूजा रावल से रेंज की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें प्रधान कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
सोमवार को उत्तराखंड एससी/एसटी इंप्लाई संगठन चकराता कालसी, ब्लॉक वन बीट अधिकारी संगठन कालसी और सहायक वन कर्मचारी संघ कालसी के बैनर तले डीएफओ का घेराव करते हुए कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अक्सर दोंनों अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता है। साथ ही क्षेत्र विशेष की टिप्पणी भी की जाती है। आरोप लगाया कि बीते दिनों रेंजाधिकारी ने डाकिया रूपराम शर्मा का स्थानांतरण कर दिया। जब डाकिया स्थानांतरण नहीं करने की दरख्वास्त लेकर रेंजाधिकारी के पास पहुंचा तो उसके साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और बदसलूकी की गई। कर्मचारियों ने कहा मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इसके बाद डीएफओ ने तत्काल प्रभाव से पूजा रावल को रेंजाधिकारी के पद से हटा अग्रिम आदेशों तक कालसी स्थित प्रधान कार्यालय से संबंद्ध कर दिया।
विज्ञापन

मुलाकात करने वालों में जगतराम जोशी, महेंद्र चौहान, मदन सिंह रावत, किशन सिंह नेगी, माया दत्त पांडेय, जवाहर सिंह तोमर, आनंद सिंह, अतर सिंह, रमेश, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed