{"_id":"5b5641674f1c1be94b8b673a","slug":"153237949016-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोकपाल, मनोहर सैनी व अनिल बने सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोकपाल, मनोहर सैनी व अनिल बने सभापति
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
बहुउद्देशीय किसान सेवा और साधन सहकारी समितियों के सभापति और उपसभापति के लिए सोमवार को चुनाव कराया गया। डोईवाला में मतदान प्रक्रिया के बाद अशोक पाल को सभापति चुना गया। वहीं भानियावाला में मनोहर सैनी और थानो में अनिल कुमार तीर्थवाल को निर्विरोध सभापति चुना गया। किसान सेवा सहकारी समिति डोईवाला में सभापति पद पर अशोक कुमार पाल और उम्मेद वोरा ने नामांकन किया। देर अपराह्न में साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक मतदान कराया गया।
मतदान के बाद मतगणना की गई, जिसमें अशोक कुमार पाल ने प्रतिद्वंदी उम्मेद वोरा को पराजित किया। जबकि उपसभापति पद पद उदयचंद पाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। किसान सेवा सहकारी समिति थानो में अनिल कुमार तीर्थवाल सभापति और ओमकार सिंह सिंधवाल उपसभापति चुने गए। इसी तरह से भानियावाला किसान सेवा सहकारी समिति में मनोहर सिंह सैनी सभापति और हरजिंदर सिंह उपसभापति निर्वाचित हुए। देर शाम तक सभी समितियों में चुनावों का परिणाम घोषित कर दिए। विजेताओं ने समर्थकों के साथ मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।