फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आठ साल बाद भी बदहाल दांवापुल-मिंडाल मार्ग

आठ साल बाद भी बदहाल दांवापुल-मिंडाल मार्ग

Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आठ साल बाद भी बदहाल दांवापुल-मिंडाल मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

स्वीकृति के आठ साल बाद भी दांवापुल-मिंडाल मोटर मार्ग डामरीकरण की राह ताक रहा है। जिसके चलते आधा दर्जन गांव की राह मुश्किल भरी बनी हुई है। बरसात में पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वर्ष 2010-11 में साढ़े तीन किमी लंबे दांवापुल-मिंडाल मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई थी, लेकिन विभाग ने कटिंग करने के बाद सड़क की ओर मुड़ कर नहीं देखा। अब देख-रेख के अभाव में सड़क बदहाल हो गई है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार चौपहिया वाहन भी बीच रास्ते में ही कीचड़ में फंस जाते हैं। स्थानीय ग्रामीण मोहन सिंह नेगी, सुरेश, मन सिंह, सचिन, वीरेंद्र नेगी, मुकेश नेगी, संतराम, सरदार सिंह, चमन सिंह, सब्बल सिंह, मेहर सिंह आदि का कहना है कि दांवापुल-मिंडाल मोटर मार्ग से जोगयो, कुराड़, खनाड़, सिचाड़, समोग, मंझगांव की आबादी जुड़ी हुई है। मरम्मत के अभाव में कई जगह पर मार्ग संकरा हो गया है। लोगों को जान जोखिम में डाल सफर करना पड़ता है, वहीं संपर्क करने पर लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता बीडी भट्ट ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed