{"_id":"5b54eb3e4f1c1b48748b672b","slug":"153229189817-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग की खस्ता हाल देख एसडीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग की खस्ता हाल देख एसडीएम ने जताई नाराजगी
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
मुनिकीरेती क्षेत्र में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का रविवार को एसडीएम नरेंद्रनगर ने जायजा लिया। उन्होंने भद्रकाली और अन्य स्थानों पर शिवभक्तों के वाहनों को पार्क करने के लिए बनने वाली अस्थाई पार्किंग का निरीक्षण किया। इसके साथ ही क्षेत्र में अस्थाई शौचालय व यूरिनल के इंतजामों को देखा। इस दौरान एसडीएम ने मुनिकीरेती से लेकर तपोवन तक बदरीनाथ नेशनल हाईवे की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र राजमार्ग की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा।
चेताया कि व्यवस्थाओं में कहीं लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। जल संस्थान के अधिकारियों को यात्राकाल में कांवड़ियों के लिए पर्याप्त मात्रा में जगह-जगह पेयजल टैंकर और स्टैंडपोस्ट को सुचारु करने को कहा। इसके अलावा नगर पालिका मुनिकीरेती और जिला पंचायत टिहरी के अधिकारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई के इंतजामों को भी चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष आरके सकलानी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी शामिल थे।