{"_id":"5b54eb2e4f1c1b51748b6878","slug":"15322918825-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी प्रशासन ने बनाए दो बेस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी प्रशासन ने बनाए दो बेस स्टेशन
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
कांवड़ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर आदमखोर गुलदार के हमले रोकने के लिए राजाजी प्रशासन ने कमर कस ली है। राजाजी प्रशासन की ओर से हाईवे से होकर गुजरने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दो बेस स्टेशन, मोबाइल वैन और कांवड़ियों को खतरे के मद्देनजर जागरूक करने को गश्ती दल की तैनाती का निर्णय लिया है। कांवड यात्रा के चलते हाईवे पर मोतीचूर रेंज कार्यालय से नेपालीफार्म तक के पैच में आदमखोर गुलदार के खतरे को देखते हुए राजाजी प्रशासन की ओर से सुरक्षा व जन जागरुकता के इंतजाम किए गए हैं।
रेंज अधिकारी विकास रावत ने बताया कि रेंज की सीमा से सटे हाईवे पर इसी सप्ताह शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान पैदल यात्रियों की चहलकदमी बढ़ जाएगी। लिहाजा यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। डांडा चौकी और सत्यनारायण चौकी को यात्राकाल के लिए बेस स्टेशन बनाया गया है, जबकि एक मोबाइल वैन लगाई जाएगी, जिससे लाउडस्पीकर के जरिए हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को खतरे वाले हिस्से को लेकर लगातार जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा दोनों स्टेशनों से अलग-अलग टीमों में तैनात वनकर्मियों को पैदल यात्रियों के साथ गश्त करने व उन्हें जंगल में प्रवेश और वाहनों को उक्त पैच में नहीं रोकने को लेकर आगाह किया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त होर्डिंग्स और बैनर लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को आदमखोर गुलदार को लेकर जागरूक किया जा सके।