{"_id":"5b54bb644f1c1bed5e8b4b85","slug":"15322796485-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर में विद्युत लाइन बिछाने में मानकों की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर में विद्युत लाइन बिछाने में मानकों की अनदेखी का आरोप
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। नगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम द्वारा विद्युत लाइन बिछाने मेें मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। यहां मानकों के विपरीत विद्युत पोलों को भी जमीन में गाढ़ा जा रहा है।
नगर पंचायत कीर्तिनगर के जाखणी व कीर्तिनगर क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ 94 लाख की लागत से विद्युत लाइन सुधारीकरण कार्य चल रहा है। इसके तहत खुले विद्युत तारों के बजाय बंच केवल बिछाई जा रही है। स्थानीय रघुवीर राणा, अनिल गोदियाल, शीशपाल व रंजन रतूडी आदि ने इसमें अनियमितता की शिकायत की है। बताया कि विद्युत पोलों को निर्धारित निशान तक जमीन के अंदर गाढ़ा जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। पोलों की दूरी भी काफी अधिक है, जिससे केवल झूल रही है। पोलों को जमीन में गाढ़ते वक्त कंक्रीट- सीमेंट का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे पोल कभी भी धराशायी हो सकते हैं। वहीं, ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता वी शर्मा ने बताया कि यदि निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा होगा, तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही काम को गुणवत्तापरक कराया जाएगा।