फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लामबगड़ नाले में दस घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे-compat

लामबगड़ नाले में दस घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे-compat

Sun, 22 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लामबगड़ नाले में दस घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे-compat
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बोल्डर और मलबा आने से रविवार को करीब दस घंटे तक अवरुद्ध रहा। शनिवार रात भारी बारिश से करीब ग्यारह बजे हाईवे अवरुद्ध हो गया था, जो रविवार को सुबह नौ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल पाया। इस दौरान बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे करीब 640 तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। लामबगड़ नाले में अभी भी वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। यहां मेकाफेरी कंपनी की ओर से मलबे के ऊपर से ही वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात को लामबगड़ क्षेत्र में भारी बारिश होने से लामबगड़ नाले का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बोल्डर हाईवे पर आ गए। रविवार को सुबह जैसे ही बदरीनाथ धाम के लिए वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो लामबगड़ नाले में हाईवे के बंद होने से गोविंदघाट पुलिस की ओर से यात्रा वाहनों को पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और लामबगड़ बाजार में ही रोक लिया गया। सुबह सात बजे मेकाफेरी कंपनी की मशीनों ने हाईवे को खोलने का काम शुरू किया। हाईवे पर आए बोल्डरों को हटाकर और पानी की निकासी करने के बाद सुबह नौ बजे यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। इसके बाद बदरीनाथ की यात्रा कर आ रहे 504 तीर्थयात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए, जबकि 640 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed