फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आदिबदरी के 50 से अधिक गांवों में एक साल से नहीं बंटा मिट्टी का तेल

आदिबदरी के 50 से अधिक गांवों में एक साल से नहीं बंटा मिट्टी का तेल

Sun, 22 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी के 50 से अधिक गांवों में एक साल से नहीं बंटा मिट्टी का तेल
आदिबदरी। तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में पिछले एक साल से मिट्टी तेल नहीं बंटा है, जिससे लोगों को बिजली गुल होने पर छिल्लों के सहारे रात काटने पड़ती है। ग्रामीणों ने जल्द क्षेत्र में मिट्टी के तेल की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

बूंगा की गंगोत्री देवी, राजेंद्र सिंह, रीठा मंगरी के गिरधारी लाल, भलसों के तेज सिंह, जितेंद्र सिंह, कुंदन, समुद्रा देवी, देवेश्वरी देवी, धूली देवी, मोहन लाल, त्रिलोक लाल ने बताया कि मिट्टी तेल के लिए सरकारी दुकानों के कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन पिछले एक साल से स्थिति जस की तस बनी है। राशन विक्रेता विजय कुंवर, नवीन खंडूड़ी, नरेंद्र बिष्ट सहित 20 से अधिक दुकानदारों ने कहा कि पूर्ति विभाग द्वारा पिछले एक साल से दुकानों में मिट्टी का तेल नहीं दिया गया है। ग्रामीण नंदा सिंह नेगी ने कहा कि यदि जल्द क्षेत्र में मिट्टी के तेल की आपूर्ति नहीं हुई, तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। वहीं पूर्ति निरीक्षक जयकृत सिंह बिष्ट ने बताया कि मिट्टी के तेल की आपूर्ति कम हो रही है। यदि क्षेत्र में मिट्टी के तेल का वितरण नहीं हुआ है, तो जानकारी लेकर वितरित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed