फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संशोधित-- सड़क अवरुद्ध होने से गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म-compat

संशोधित-- सड़क अवरुद्ध होने से गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म-compat

Sun, 22 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
संशोधित--  सड़क अवरुद्ध होने से गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म-compat
जोशीमठ। उर्गम घाटी के देवग्राम की एक गर्भवती महिला ने रविवार को पैदल रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। दरअसल, हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर ल्यारी से देवग्राम तक तीन किलोमीटर सड़क निर्माणाधीन है। सड़क का हिल कटिंग कार्य पूर्ण होने से ग्रामीण अपने वाहनों को देवग्राम तक पहुंचा रहे थे, लेकिन इन दिनों बारिश से सड़क जगह-जगह मलबा आने से बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह देवग्राम गांव के प्रेम प्रकाश की 24 वर्षीया पत्नी तनुजा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर पैदल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ के लिए घर से निकल पड़े, लेकिन तनुजा ने ल्यारी गांव में मुख्य सड़क तक पहुंचने से पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया। ल्यारी गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ करीब पच्चीस किलोमीटर दूर है। वाहन उपलब्ध नहीं होने से परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर घर लौट गए। ग्रामीण रघुवीर सिंह ने बताया कि दोनों पूर्ण रुप से स्वस्थ हैं। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि ल्यारी गांव से देवग्राम तक सड़क निर्माणाधीन है। इस पर वाहन संचालन की अनुमति नहीं है। बरसात के कारण जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। बारिश थमने के बाद सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed