{"_id":"5b54b7a64f1c1b4d748b66ac","slug":"153227869015-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्य से विमुख हो रही युवा पीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्य से विमुख हो रही युवा पीढ़ी
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। साहित्यकार और रंगकर्मी सतीश डिमरी की उपन्यास ‘कोई अपना सा’ का विमोचन रविवार को पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने किया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि मौजूदा समय में युवा पीढ़ी साहित्य से विमुख हो रही है, जिससे समाज में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है।
शिक्षाविद लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी ने कहा कि पहले ज्ञान प्राप्त करने के लिए पुस्तकों की अपनी दुनिया हुआ करती थी, लेकिन तकनीकी प्रसार के कारण अब व्यक्ति आभासी दुनिया में ज्ञान खोजने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने साहित्य के प्रति जिज्ञासा को बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उपन्यासकार सतीश डिमरी ने उपन्यास के माध्यम से रोजगार के लिए पहाड़ से हो रहे पलायन को उकेरा है। वे अभी तक अनोखा दोस्त, बाल कहानी संग्रह, मां की ममता कविता और कहानी संग्रह का लेखन कर चुके हैं। समारोह में राष्ट्र कवि गोपाल दास नीरज को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, प्राचार्य डा. केएन बरमोला, सुरेंद्र लिंगवाल, फकीर सिंह रावत, आनंद सिंह राणा, विनोद जोशी, मनोज तिवारी, ज्ञानेंद्र खंतवाल, हरि प्रसाद ममगाईं, डा. नीतू डिमरी, वीरेंद्र गड़िया, नवीन डिमरी आदि मौजूद थे। संचालन डा. दर्शन सिंह नेगी ने किया।