फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिटी बस और ट्रक चालक हुए चक्का जाम के लिए तैयार

सिटी बस और ट्रक चालक हुए चक्का जाम के लिए तैयार

Fri, 20 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सिटी बस और ट्रक चालक हुए चक्का जाम के लिए तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

डीजल मूल्य वापस लेने समेत कई मांगों को लेकर चक्का जाम को सफल बनाने के लिए संगठनों ने तैयारी कर ली है। ट्रक एसोसिएशन ने एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा। डोईवाला क्षेत्र में भी सिटी बस, विक्रम आटो संचालक और ट्रक एसोसिएशन की ओर से चक्का जाम करने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। डोईवाला ट्रक आपरेटर एसोसिएशन ने आंदोलन को क्षेत्र में प्रभावी बनाने के लिए विचार विमर्श किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि वाहन चालकों की टोल बैरियर समाप्त करने, थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम वृद्धि वापस लेना, पर्यटन वाहनों को नेशनल परमिट देने आदि की मांग ट्रांसपोर्टर कर रहे हैं। आहूत चक्का जाम के साथ एसोसिएशन लामबंद हो गया है। ज्ञापन देने वालों में तमाम वाहन स्वामी मौजूद रहेे। जौलीग्रांट देहरादून नगर बस सेवा समिति चक्का जाम में शामिल रहेगी। सेवा देने वाली 49 बसें की आवाजाही बंद रहेगी। विक्रम और आटो संचालक भी चक्का जाम के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed