फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भुट्टोवाला में बढ़ी जंगली जानवरों की चहलकदमी

भुट्टोवाला में बढ़ी जंगली जानवरों की चहलकदमी

Fri, 20 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
भुट्टोवाला में बढ़ी जंगली जानवरों की चहलकदमी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
विज्ञापन

ऊर्जा बाड़ नहीं होने से भट्टोंवाला ग्राम सभा में जंगली जानवरों की चहलकदमी बढ़ गई है। जंगल से सटे इस क्षेत्र में अब ग्रामीणों को गुलदार भी दिखाई देने लगा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि एक किलोमीटर ऊर्जा बाड़ का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है, मगर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे नागरिकों में जंगली जानवरों का भय बना हुआ है। ग्राम प्रधान सतीश रावत ने बताया कि पहले गांव में गुलदार नहीं आते थे, मगर, दो-तीन महीने से गुलदार की चहलकदमी शुरू हो गई है।
करीब एक महीने पहले गांव से गुलदार बछड़ी को उठा ले गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा की ओर से सुरक्षा के लिए वन विभाग को एक किलोमीटर क्षेत्रफल में ऊर्जा बाड़ लगाने को लेकर पूर्व में वन क्षेत्राधिकारी को प्रस्ताव दिया गया था। कई बार इस मामले में वन विभाग को अवगत कराया गया है। बताया कि क्षेत्र में कुछ वर्ष पहले यहां हाथियों को रोकने के लिए खाई खोदी गई थी, मगर उसमें भी मिट्टी भर गई है। उन्होंने विभाग से भट्टोंवाला में वार्ड-1 से वार्ड-7 तक जंगल से सटे क्षेत्र में ऊर्जा बाड़ लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट्स
अभी हाल में इस क्षेत्र में खाई में जमा हुई मिट्टी को निकाल दिया गया है। खैरी, गढ़ी व भट्टोंवाला के लगभग तीन किलोमीटर दायरे में ऊर्जा बाड़ लगाने को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपीएस नेगी, वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश।

अभिभावक दिवस मनाया
श्यामपुर। कृष्णानगर में ब्रिज ऑफ होप सामाजिक संस्था की ओर से अभिभावक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, साबुन, कोलगेट आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभा नामदेव रही। इस अवसर पर संस्था के समन्वयक शेर सिंह, पीटर, सूरज, राजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed