{"_id":"5b50cc904f1c1b38748b5e32","slug":"153202190013-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंसर के राजीव का भौतिकी पीएचडी के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंसर के राजीव का भौतिकी पीएचडी के लिए चयन
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण। खंसर घाटी के कुशरानी तल्ली के राजीव जोशी का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (एनपीएल) में पीएचडी (भौतिकी में शोध) के लिए हुआ है। राजीव के चयन होने पर खंसर विकास समिति सहित गैरसैंण के तमाम लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
कुशरानी तल्ली के जगदीश चंद्र जोशी के पुत्र राजीव जोशी ग्रामीण परिवेश में पले हैं, जिनका कड़ी मेहनत और लगन से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला में पीएचडी (भौतिकी में शोध) के लिए चयन हुआ है। राजीव की 12वीं तक की शिक्षा जीआईसी बछुवाबांण से हुई। राजीव के पिता की गांव में दुकान है और मां गृहणी है। राजीव ने प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान पाकर इंसपायर छात्रवृत्ति योजना से डीएवी देहरादून से स्नातक और परास्नातक की शिक्षा ग्रहण की। राजीव के शिक्षक रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरीश जोशी ने बताया कि राजीव निरंतर मेहनत में यकीन करता था। राजीव की सफलता पर खंसर विकास संघर्ष समिति के संयोजक अवतार सिंह सहित अन्य गांव वालों ने खुशी जताई है।