{"_id":"5b50cc854f1c1b41748b5bde","slug":"15320218905-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। 16 गढ़वाल राइफल में तैनात सुरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार शाम को सवाड़ गांव पहुंचा। अंतिम दर्शनों के बाद सैनिक का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को कैल और पिंडर के संगम पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सैनिक की मौत के शोक में बृहस्पतिवार को बाजार बंद रहे।
सवाड़ गांव के हीरा सिंह और सरस्वती देवी का छोटा बेटा सुरेंद्र सिंह (20) पिछले साल ही सेना में भर्ती हुआ था। सैन्य प्रशिक्षण के बाद इन दिनों 16 गढ़वाल राइफल कोटा में तैनात था। शव लेकर पहुंचे 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार हीरा सिंह ने बताया कि सुरेंद्र फील्ड फायरिंग कोटा में कार्यरत था। बताया कि मंगलवार को सुरेंद्र पर भालू ने हमला कर दिया था। सुरेंद्र का शव चंबल नदी से करीब 500 मीटर दूर मिला। सुरेंद्र का बड़ा भाई विक्रम सिंह 21 गढ़वाल राइफल में तैनात है। बृहस्पतिवार को विधायक मुन्नी देवी शाह ने सुरेंद्र के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गांव के सुरेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि सुरेंद्र मिलनसार था। सेना का प्रशिक्षण लेने के बाद वह 28 दिन की छुट्टी पर गांव आया था। पिछले माह की 16 जून को ही सुरेंद्र यूनिट गया।
सैनिक के अंतिम संस्कार के दौरान प्रमुख उर्मिला बिष्ट, थराली के प्रमुख राकेश जोशी, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, महावीर बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, केडी मिश्रा, गिरीश मिश्रा, रणजीत सिंह नेगी, राकेश सती, आलम सिंह, गोविंद पांगती, लखन रावत, सोवन खत्री, गौरव खत्री, मनोज कुमार, हेम मिश्रा, गौरव जोशी, जीवन मिश्रा, लीलाधर जोशी आदि शामिल थे।