फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुजौं-मैकोट सड़क पर बस ट्रायल रहा सफल

कुजौं-मैकोट सड़क पर बस ट्रायल रहा सफल

Thu, 19 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुजौं-मैकोट सड़क पर बस ट्रायल रहा सफल
गोपेश्वर। दस किलोमीटर घिंघराण-कुजौं-मैकोट मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार को बस सेवा का ट्रायल सफल रहा। अब क्षेत्र के कुजौं-मैकोट, कौंज-पोथनी, डुमक, कलगोठ गांव के ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2016 के नवंबर माह में कुजौं-मैकोट सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू हुआ था, जो बीते अप्रैल माह में पूर्ण हुआ। बृहस्पतिवार को सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि मोहन नेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण और ग्राम प्रधान हरीश कुंजवाल ने बस सेवा का शुभारंभ किया। जणजेश्वर जन विकास समिति के सचिव ताजबर सिंह भंडारी ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को अब पैदल सफर तय नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल, उषा रावत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हर्षवर्द्धन मैठाणी, अशोक गुसांई, पीएमजीएसवाई के ईई तनुज कंबोज, वन सरपंच मोहन सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed