{"_id":"5b50cb9b4f1c1b4f748b5b9a","slug":"15320216554-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण राजधानी निर्माण को उक्रांद शुरू करेगा निर्णायक आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण राजधानी निर्माण को उक्रांद शुरू करेगा निर्णायक आंदोलन
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण के लिए उक्रांद ने निर्णायक लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाई है। बृहस्पतिवार को गोपेश्वर के निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्रांद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण के लिए दल संघर्ष करता रहेगा।
राजधानी के लिए दल के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसंपर्क किया जा रहा है। आम जनता को गैरसैंण राजधानी आंदोलन से जोड़ने की योजना है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेता सिर्फ सत्ता के लिए जनता को गुमराह करते हैं। स्थायी राजधानी के लिए आगामी 24 व 25 जुलाई को गैरसैंण में होने वाले दल के वार्षिक महा अधिवेशन में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल, जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी, महिपाल फर्स्वाण, सत्य प्रकाश सती, केएल शाह, बच्चीराम उनियाल, पीएस रावत, गोविंद सिंह नेगी और सोनम आदि मौजूद थे।