{"_id":"5b4fa26e4f1c1b42748b5913","slug":"15319455796-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका एजाज अरशद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका एजाज अरशद का पुतला
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक टीवी डिबेट में महिला अधिवक्ता फराह फैज के साथ हाथापाई करने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य एजाज अरशद काजमी के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। कहा गया कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बुधवार को भाजयुमो श्यामपुर मंडल कार्यकर्ता अध्यक्ष अमन कुकरेती के नेतृत्व में हरिद्वार रोड स्थित आईडीपीएल सिटी गेट पर एकत्रित हुए।
कहा गया कि महिलाएं समाज का अहम हिस्सा हैं, महिलाओं के प्रति किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में मंडल महामंत्री सुयश मिश्रा, जयेश राणा, प्रशांत कटियार, नितिन शर्मा, कपिल कक्कड़, विकास सेमवाल, हरीश रतूड़ी, राहुल त्रिपाठी, सुंदरी कंडवाल, आशा रौथाण, नंदिनी चौहान, प्रमिला त्रिवेदी, सीता देवी, गीता देवी आदि शामिल थे।