{"_id":"5b4f75744f1c1b35748b58ad","slug":"15319340649compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की चाकू से वार कर हत्या, हत्यारोपी को पुलिस ने धर दबोचा-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की चाकू से वार कर हत्या, हत्यारोपी को पुलिस ने धर दबोचा-compat
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी (चमोली)। पटवारी क्षेत्र जिलासू के आली गांव में एक युवक ने अपने ही गांव के एक किशोर की चाकू से वार कर हत्या कर दी। पोखरी थाना पुलिस ने हत्यारोपी को पोखरी बाजार में धर दबोचा। बृहस्पतिवार को तहसील की टीम मौके पर पहुंचेगी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को शाम छह बजे आली गांव के प्रवीण कुमार पुत्र दिलबर लाल की अपने गांव के ही अंकुर (14 वर्ष) पुत्र किशोरी लाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर प्रवीण ने अंकुर के गले और पेट पर चाकू से वार कर दिए, जिससे अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण वहां इकट्ठा हुए तो प्रवीण मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस ने पोखरी के विनायकधार बाजार में दबिश देकर प्रवीण को धर दबोचा।
नायब तहसीलदार केएन जोशी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आली गांव तहसील मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बृहस्पतिवार को तहसील की टीम गांव के लिए रवाना होगी। पोखरी थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी प्रवीण से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो