फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ, घट जाएगी दो किमी की दूरी

2 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ, घट जाएगी दो किमी की दूरी

Wed, 18 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
2 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ, घट जाएगी दो किमी की दूरी
कर्णप्रयाग। नगर के आईटीआई वार्ड को सुभाषनगर से जोड़ने के लिए बहुप्रतीक्षित झूला पुल को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। यहां झूला पुल बनने से लोगों की राह आसान हो जाएगी। तहसील, इंटर कालेज सहित अन्य स्थानों की दूरी दो किमी तक घट जाएगी।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कर्णप्रयाग के लिए झूला पुल बनाने की घोषणा की थी। वर्ष 2014 में प्रारंभिक स्वीकृति के बाद वर्ष 2016 में पुल निर्माण के लिए वन अधिनियम की मंजूरी मिली, लेकिन धनाभाव होने से काम शुरू नहीं हो सका। व्यापार संघ के अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, प्रेमनगर निवासी ईश्वरी मैखुरी, सुभाषनगर के हेमंत सेमवाल सहित अन्य लोगों का कहना है कि अब तक आईटीआई के लोगों को अपर बाजार, तहसील, न्यायालय, विकास विभाग, जीआईसी और जीजीआईसी सहित जल निगम, जलसंस्थान आदि कार्यालयों में जरूरी काम पड़ने पर उमा देवी चौक सहित मुख्य बाजार होते हुए जाना पड़ता था, लेकिन पुल बनने से अब वह सीधे सुभाषनगर होते हुए पहुंचेंगे। साथ ही नगर की करीब दो हजार की आबादी को अब दो किमी की दूरी कम नापनी पड़ेगी। पुल को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट सहित अन्य ने वर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और प्रदेश सरकार का आभार जताया है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक नैथानी ने कहा कि पिंडर नदी पर 110 मीटर लंबे स्पान के झूला पुल के लिए 5 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति मिली है, जिस पर जल्द निविदाएं आमंत्रित कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed