फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन साल से श्यामपुर पेयजल योजना अधर में

तीन साल से श्यामपुर पेयजल योजना अधर में

Wed, 18 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
तीन साल से श्यामपुर पेयजल योजना अधर में
ब्यूरो/अमर उजाला ,श्यामपुर।
विज्ञापन

ग्राम सभा श्यामपुर में करीब तीन साल से प्रस्तावित पेयजल योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। पंचायत द्वारा योजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने के बावजूद ग्रामीणों के हलक बिना पानी के सूख रहे हैं। जबकि इस मामले में जल निगम लापरवाह बना हुआ है।
ग्राम सभा श्यामपुर में पेयजल की समस्या से ग्रामीण कई वर्षों से जूझ रहे हैं। भल्ला फार्म क्षेत्र वार्ड नंबर-12,13,14 और 15, नम्बरदार फार्म में वार्ड नंबर 8 और 9, भट्टों कॉलोनी में वार्ड-10,11 में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। जिससे करीब बीस हजार से अधिक ग्रामीण पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। प्रस्तावित योजना को लेकर पंचायत विभाग को भल्ला फार्म क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भूमि भी उपलब्ध करा दी है। मगर विभाग द्वारा तीन साल पहले भेजे गए इस्टीमेट पर आज तक शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। योजना के परवान नहीं चढ़ने से आक्रोशित लोग पूर्व में भूख हड़ताल आंदोलन भी कर चुके हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि आंदोलन के बाद विभाग ने योजना का करीब 15 करोड़ का इस्टीमेट तैयार किया गया था। जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

--------------------------
क्या कहते हैं जिम्मेदार
योजना की मंजूरी को को लेकर लगातार मांग की जा रही है। मगर, विभाग से हमें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। भूमि उपलब्ध कराने के बाद से इस दिशा में कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। हाल में जल निगम की ओर से फिर से सर्वे कार्य भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शाकुंबरी बिष्ट, ग्राम प्रधान श्यामपुर।

पेयजल योजना को लेकर ग्रामीण हड़ताल भी कर चुके हैं। मगर, आश्वासन मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मैंने यह मामला मुख्यमंत्री के समाधान पोर्टल में भी डाला था। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हुआ।

-कोमल सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामपुर।

योजना के लिए पहले करीब 15 करोड़ का इस्टीमेट बना था। अधिक धनराशि के कारण इसे स्वीकृति नहीं मिल पाई। अब विभाग इसी इस्टीमेट को तीन भागों में अलग-अलग तैयार कर रहा है। जिसके लिए सर्वे भी किया जा चुका है। कोशिश की जा रही है कि श्यामपुर, भल्ला फार्म समेत एक अन्य जगह के लिए अलग-अलग इस्टीमेट बनाए जाएंगे। इनमें अलग से ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक का प्रावधान रखा जाएगा। एक इस्टीमेट करीब 5 करोड़ की धनराशि का बनेगा।
-राधेश्याम, अवर अभियंता जल निगम।
जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed