{"_id":"5b4e26c84f1c1b58488b5581","slug":"15318483896-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणकंडियाल की बेटी ने सर्बिया में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणकंडियाल की बेटी ने सर्बिया में जीता गोल्ड
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के रणकंडियाल गांव की बेटी दिव्या पंवार ने सर्बिया में आयोजित गोल्डन ग्लव वोजवोदिना युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। दिव्या की इस सफलता पर ग्रामीणों व क्षेत्र के निवासियों ने खुशी व्यक्त की है। दिव्या अभी रोहतक में सीनियर गोल्डन ग्लव प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है।
रणकंडियाल गांव के राम सिंह पंवार की बेटी दिव्या पंवार (17) ने सर्बिया में आयोजित गोल्डन ग्लव वोजवोदिना युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। दिव्या ने 54 वर्ग किलोग्राम बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। फाइनल मुकाबले में दिव्या ने सर्बिया की खिलाड़ी को 5-0 से हराया। दिव्या ने फोन पर बताया कि अभी उसका लक्ष्य गोल्डन ग्लव वोजवोदिना सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करना है। वह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। दिव्या नेशनल स्तर की स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी एक स्वर्ण व तीन कांस्य पदक जीत चुकी है। जबकि इसी वर्ष मई में रोहतक में आयोजित ओपन नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। दिव्या के पिता राम सिंह पंवार भोपाल पुलिस के सिपाही हैं, जबकि माता बीरा पंवार गृहणी है। गढ़वाल विवि में तैनात दिव्या के मामा गजपाल सिंह चौहान ने कहा कि दिव्या को बचपन से ही बॉक्सिंग का शौक था।