{"_id":"5b4e26be4f1c1b07788b469c","slug":"153184837919-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पूर्व ऋषिकेश से चला ट्रक तोताघाटी में खाई में गिरा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पूर्व ऋषिकेश से चला ट्रक तोताघाटी में खाई में गिरा मिला
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में माल से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी घटना के तीन बाद मिली। पुलिस ने सूचना मिलने पर मंगलवार को सर्च आपरेशन चलाते हुए खाई से ट्रक ड्राइवर का शव बरामद कर लिया।
मंगलवार को गंगवाड़ी (देवप्रयाग) निवासी रमेश रावत ने देवप्रयाग थाने को बताया कि गत 14 जुलाई को उसका ट्रक ढालवाला (ऋषिकेश) से माल लेकर पौड़ी के लिए चला था, लेकिन ट्रक अभी तक पौड़ी नहीं पहुंचा और न ट्रक ड्राइवर कलम थापा पुत्र राजू थापा निवासी कृष्णानगर आईडीपीएल से फोन पर संपर्क हो पा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग से कौड़ियाला तक नदी किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि खोज अभियान के दौरान पुलिस टीम को तोताघाटी के समीप हाईवे से 300 मीटर नीचे खाई में ट्रक गिरा हुआ मिला। ट्रक ड्राइवर कमल का शव भी मौके पर ही बरामद हो गया। शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम लिए भिजवा दिया गया है।