{"_id":"5b4e26bc4f1c1b572f8b4fda","slug":"153184837716-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बने गहरे गड्डे व बरसाती मलबा बना लोगों के लिए समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बने गहरे गड्डे व बरसाती मलबा बना लोगों के लिए समस्या
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। खोला-धारपंयाकोटी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
कीर्तिनगर ब्लाक के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले पीएमजीएसवाई के खोला-धारपंयाकोटी मोटर मार्ग पर लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी मेहरबान सिंह पंवार ने बताया कि मार्ग विगत कई महीनों से खस्ताहाल बना है। मार्ग के किनारे बनी नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड कीर्तिनगर जेएस रावत ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। शीघ्र ही मार्ग से मलबा हटाने के साथ ही गड्ढों की फिलिंग की जाएगी। बरसात समाप्त होने पर मार्ग पर पैचिंग का काम शुरू किया जाएगा।