{"_id":"5b4e220c4f1c1b35748b5600","slug":"153184717718-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जनसुनवाई के शुरू कर दिया परियोजना का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जनसुनवाई के शुरू कर दिया परियोजना का काम
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। देवाल ब्लाक के लिंगड़ी के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन हिम ऊर्जा की लघु जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों पर बिना जनसुनवाई काम शुरू करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने विधायक, सीडीओ और एसडीएम को इस संबंध में शिकायती दिया।
तहसील मुख्यालय थराली पहुंचे लिंगडी के ग्रामीणों ने कहा कि हिम ऊर्जा की ओर से लिंगड़ी और मेलखेत में लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। नियमानुसार परियोजना के अधिकारियों को ग्रामीणों की नाप भूमि, गौचर और पनघट की भूमि के बदले देने वाले मुआवजे और सुविधाओं की जानकारी दी जानी थी, लेकिन परियोजना ने बिना जनसुनवाई के लिंगडी गांव में काम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के विरोध करने पर परियोजना कर्मियों की ओर से कार्रवाई के नाम पर डराया जा रहा है। महिपाल सिंह, कली राम, सोबन राम, खिलाफ सिंह आदि ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसडीएम रोहित मीणा ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।