{"_id":"5b4e22074f1c1b40748b5494","slug":"15318471714compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे-compat
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी/जोशीमठ। जिले में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे आठ घंटे तक अवरुद्ध रहा। बदरीनाथ धाम जा रहे 1230 तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। हाईवे मंगलवार सुबह करीब दस बजे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया।
सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के समीप अगथला, लामबगड़ और हनुमान चट्टी के समीप चट्टान से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया। मंगलवार सुबह पांच बजे यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो हाईवे बंद होने से यात्रा वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना पर एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढंाचा विकास) की मशीनों ने सुबह छह बजे से हाईवे को खोलने का काम शुरू किया। पीपलकोटी में सुबह नौ बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई, लेकिन लामबगड़ और हनुमान चट्टी में बारिश होने से सुबह दस बजे तक हाईवे को सुचारु किया जा सका। इसके बाद बदरीनाथ से यात्रा कर लौट रहे 820 तीर्थयात्रियों को पुलिस ने उनके गंतव्य को भेजा, जबकि 1230 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम के लिए भेजा गया।
जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे तक हाईवे को पूरी तरह वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। लामबगड़ क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से चट्टान से मलबा हाईवे पर छिटक रहा है, जिससे यात्रा वाहनों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।