फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सोलपट्टी के गांवों में बचा है महज एक हफ्ते का राशन-compat

सोलपट्टी के गांवों में बचा है महज एक हफ्ते का राशन-compat

Tue, 17 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सोलपट्टी के गांवों में बचा है महज एक हफ्ते का राशन-compat

विज्ञापन
थराली। सोलपट्टी के 10 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क थराली-डुुंग्री-रतगांव का अधिकांश हिस्सा आपदा लील गई। सड़क पर एक बड़ा लोहे का मोटर पुल भी बह गया। क्षेत्र का एक मात्र बाजार ढाडरबगड़ पूरा बह गया। ऐसे में गांवों में अब राशन का संकट बनता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में महज एक सप्ताह का राशन शेष है। यदि समय पर राशन और अन्य व्यवस्थाएं नहीं हो पाईं तो ग्रामीणों को दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।

मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण मनमोहन सिंह, महावीर सिंह, कलम सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र के रणकोट, रतगांव, बुरसोल, रूइसाण सहित 10 से अधिक गांवों में आलू और चौलाई की खेती अधिक की जाती है, लिहाजा यहां ग्रामीणों के पास गेहूं और धान उपलब्ध नहीं होता है। ग्रामीण सरकारी राशन के अलावा ढाडरबगड़ बाजार पर पूरी तरह निर्भर रहते थे। विभाग द्वारा उन्हें जुलाई माह का राशन वितरित किया गया था। जो अब खत्म होने वाला है। एक सप्ताह तक का ही राशन गांवों में बचा है। ऐसे में यदि सड़क और पैदल रास्तों की मरम्मत समय पर नहीं की जाती तो क्षेत्र में राशन का संकट बन सकता है। दूसरी ओर जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला ने बताया कि बरसात में अगस्त माह तक राशन बांटने के निर्देश सभी पूर्ति निरीक्षकों को दिए गए थे। यदि क्षेत्र में राशन नहीं बंटा तो इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed