{"_id":"5b4e22004f1c1b41748b54f8","slug":"15318471643coordination-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में आपदा के समय राहत, बचाव कार्य के लिए मिलेगी हेलीकॉप्टर सुविधा-COORDINATION","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में आपदा के समय राहत, बचाव कार्य के लिए मिलेगी हेलीकॉप्टर सुविधा-COORDINATION
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में आपदा की स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तत्काल हेलीकाप्टर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने हेमकुंड साहिब यात्रा में सेवा दे रही डेक्कन कंपनी को यह जिम्मेदारी दी है। डेक्कन कंपनी को हेलीकॉप्टर संचालन के लिए शासन से धनराशि मुहैया कराई जाएगी। जिले में कहीं भी आपदा के घटित होने पर गोविंदघाट से हेलीकॉप्टर प्रभावित क्षेत्र में जाकर फंसे और घायलों को त्वरित सहायता देने का काम करेगा।
डीएम ने बताया कि शासन से जिले के लिए एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कई बार मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाता है, लिहाजा आपदा के दौरान राहत, बचाव कार्य के लिए गोविंदघाट में स्थित डेक्कन कंपनी के हेलीकॉप्टर को ही उपयोग में लाया जाएगा। ब्यूरो