{"_id":"5b4cd46a4f1c1b58488b521f","slug":"153176176714compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से पांच घंटे रहा बाधित-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से पांच घंटे रहा बाधित-compat
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ/पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे सोमवार को पांच घंटे बाधित रहा। रविवार देर रात हुई बारिश से लामबगड़ भूस्खलन जोन और पीपलकोटी के मंगरीगाड़ में भारी मलबा आने से हाईवे बाधित हो गया था। सोमवार को सुबह नौ बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी।
रविवार रात को जिले जोशीमठ और पीपलकोटी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भारी मलबा आ गया। सोमवार तड़के पांच बजे जब हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो लामबगड़ में हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही एनएच की मशीनों और मजदूरों ने यहां साढे़ छह बजे मलबा हटाने का काम शुरू किया और करीब साढे़ तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिये सुचारु कर दिया गया। पीपलकोटी में रात को मलबा आने से अवरुद्ध हुए बदरीनाथ हाईवे को एनएच इकाई की ओर से सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर वाहनों की आवाजाही के लिये सुचारु किया गया। इस दौरान नीती घाटी से लौट रही पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट भी करीब आधा घंटे तक जाम में फंसी रही। तीर्थयात्री भी इस दौरान अपने वाहनों में हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे।