{"_id":"5b4cd45d4f1c1b42748b511f","slug":"15317617541-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त, आवासीय भवन आये खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त, आवासीय भवन आये खतरे की जद में
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। गोपेश्वर के लॉ कालेज के मोहल्ले में बिजली लाइन के पोल का आधार क्षतिग्रस्त होने से यहां मकान खतरे की जद में हैं। साथ ही यहां बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।
रणवीर सिंह कन्याल, जयबर सिंह झिंक्वाण, वीरेंद्र बिष्ट और दिनेश नेगी का कहना है कि मोहल्ले में बिजली लाइन आवासीय भवनों के बीचोंबीच गुजर रही है। पोल के क्षतिग्रस्त होने से आवासीय भवनों को नुकसान के साथ ही यहां जनहानि की भी आशंका बनी हुई है। लोगों ने ऊर्जा निगम से शीघ्र बिजली पोल अन्यत्र स्थापित करने की मांग उठाई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि हल्दापानी में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। कर्मचारियों को मौके की स्थिति का जायजा लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र पोल का सुधारीकरण कर लिया जाएगा।