फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उतराखंड औद्यानकी एवं वानिकी विवि भरसार प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उतराखंड औद्यानकी एवं वानिकी विवि भरसार प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उतराखंड औद्यानकी एवं वानिकी विवि भरसार प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित
श्रीनगर। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार के प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षा में छात्राओं का दबदबा रहा। जबकि स्नातक प्रवेश परीक्षा में सोनाली व स्नातकोत्तर प्रवेश प्रवेश परीक्षा में हनी भट्ट प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानकी एवं वानिकी विवि भरसार की प्रवेश परीक्षा 8 जुलाई को हुई थी। विवि के भरसार परिसर, गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर, दून विवि, क्वींस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी व वानिकी महाविद्यालय भरसार में परीक्षा आयोजित की गई थी। सोमवार को प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। स्नातक प्रवेश परीक्षा में सेनाली मेहरा प्रथम, श्रृष्टि भंडारी द्वितीय व नितिन भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में हनी भट्ट प्रथम, पायल बजाज द्वितीय व पूजा हरबोला तृतीय स्थान पर रहे। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. विनोद प्रसाद खंडूड़ी ने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए 1005 छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से 881 छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। बताया कि 2 अगस्त को स्नातक व 3 अगस्त को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बीएससी वानिकी व उद्यानकी(ऑनर) में 30-30 सीटे उत्तराखंड मूल के छात्रों के लिए हैं। इसमें 5 सीट अन्य राज्यों के छात्रों के लिए हैं। जबकि बीएससी कृषि (ऑनर) में 20 सीटें उत्तराखंड मूल के छात्रों के लिए हैं और तीन सीट अन्य राज्यों के छात्रों के लिए हैं। उन्होंने बताया कि उद्यानकी व कृषि के 12 विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हैं। प्रत्येक विषय में उत्तराखंड मूल के छात्रों के लिए 6-6 सीटें व बाहरी राज्यों के छात्रों के लिए एक-एक सीट है। प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को विवि के कुलपति प्रो. सीएस शर्मा व कुलसचिव डा. एसपी सती ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed