फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर की तालाबंदी

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर की तालाबंदी

Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर की तालाबंदी

विज्ञापन
थराली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तलवाड़ी में शिक्षकों की तैनाती के लिए छात्रों ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र-छात्राएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी यदि जल्द समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

सोमवार को सुबह 9.30 महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर रोष जताया। छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण महाविद्यालय में रसायन विज्ञान के अतिरिक्त भौतिक विज्ञान, गणित, जूलोजी, भूगोल सहित सभी विषयों के पद रिक्त हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है और उचित दिशा-निर्देश भी नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शासन और विभाग के अधिकारियों से विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती करने और अर्थशास्त्र विषय को शुरू करने की मांग की, लेकिन इस दिशा में आज तक सकारात्मक प्रयास नहीं हुए। धरना देने वालों में राहुल टम्टा, प्रमोद कुमार, राहुल रावत, प्रमोद कुमार, रोशन देवराड़ी, विजय जोशी, विक्रम कनवासी, भरत रावत, सुनील रावत, पंकज कुमार, वंदना गुर्साइं, रिया, पूनम, दीपा और बिनू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed