{"_id":"5b4a60304f1c1b3b748b4c58","slug":"15316009416-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा दीवार ढही, घर में घुसा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा दीवार ढही, घर में घुसा मलबा
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
क्षेत्र में देर रात को हुई बारिश से कालसी तहसील के खोई गांव में सुरक्षा दीवार ढहने से पूर्व प्रधान और गांव निवासी संतराम तोमर के दोमंजिला मकान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मलबा और पत्थर उनके घर में घुस गया। उन्होंने किसी तरह परिवार समेत घर से बाहर निकल जान बचाई। उन्होंने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
पूर्व प्रधान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को वह खाना खाने के बाद घर में सो गए। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। धमाके के साथ घर के पीछे बनी सुरक्षा दीवार टूट गई। जिसके पत्थर और मलबा सीधे उनके घर के पिछले हिस्से को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। पत्थरों और मलबे के वजन से उनके घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने पड़ोसी के यहां शरण ली हुई है। बारिश के बीच पत्थरों और मलबा आने का डर लगातार बना हुआ है। पटवारी रतिराम राजगुरु ने बताया कि घटना स्थल का मौका मुआयना कर लिया गया है। रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई को तहसीलदार को भेजी जा रही है।