फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फैकल्टी की संविदा नियुक्ति के लिए चयन समिति में बदलाव

फैकल्टी की संविदा नियुक्ति के लिए चयन समिति में बदलाव

Sat, 14 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
फैकल्टी की संविदा नियुक्ति के लिए चयन समिति में बदलाव
श्रीनगर। शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों (फैकल्टी) की संविदा नियुक्ति के लिए गठित समिति में बदलाव किया है। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति को चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर और दून मेडिकल कॉलेजों में अधिकांश फैकल्टी अस्थायी है। उक्त फैकल्टी को समय-समय पर वॉक इन इंटरव्यू (साक्षात्कार) के जरिए संस्थानों में संविदा नियुक्ति दी जाती है। इसके लिए वर्ष 2015 तक कुलपति की अध्यक्षता में गठित समिति फैकल्टी का चयन करती थी, लेकिन बाद में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए प्राचार्य की अध्यक्षता में समिति बना दी गई। जबकि दून मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियुक्ति कर रहा था। उक्त सारी व्यवस्थाओं को खत्म करते हुए शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से संविदा के आधार पर संकाय सदस्यों के चयन के लिए नई समिति गठित कर दी है। इस संबंध में चिकित्सा सचिव नितेश झा ने 11 जुलाई को आदेश जारी कर दिए हैं। समिति को चिकित्सा शिक्षा सेवा नियमावली और एमसीआई के मानकों के अनुसार फैकल्टी का चयन कर शासन को संस्तुति देने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने बताया कि निदेशक चिकित्सा शिक्षा सदस्य और संबंधित कॉलेज के प्राचार्य समिति के सदस्य सचिव हैं। उन्होंने बताया कि अब नियमित नियुक्ति बोर्ड करेगा व संविदा नियुक्ति उक्त समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed