{"_id":"5b490c054f1c1b58488b4606","slug":"153151385815-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस सांसद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस सांसद का पुतला
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी सांसद शशि थरूर के हिंदू पाकिस्तान संबंधी बयान पर उनकी निंदा की। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार हाईवे स्थित त्रिवेणीघाट चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेसी सांसद शशि थरूर के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेसी नेताओं की गलत बयानबाजी से देश का माहौल खराब हो रहा है।
उन्होंने कहा कि शशि थरूर द्वारा भाजपा के बाबत दिए गए अपने बयान को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। मंडल उपाध्यक्ष शिवम शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद ने गलत बयानबाजी कर अल्पसंख्यकों के मन मेें डर पैदा करने की कोशिश की है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में अभिषेक मल्होत्रा, शिवम शर्मा, अनिरुद्ध, ललित कटारिया, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भूपेंद्र राणा, चंद्रशेखर यादव, किशन मंडल, प्रभाकर शर्मा, जॉनी लांबा, राजू शर्मा, सोनू कुमार, ऋषि मंडल, रामप्रकाश सैनी, मनोज गुप्ता, सुमित सेठी आदि शामिल रहे।