फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खैरवा में मलबे की जद में आकर मकान और गोशाला जमींदोज

खैरवा में मलबे की जद में आकर मकान और गोशाला जमींदोज

Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खैरवा में मलबे की जद में आकर मकान और गोशाला जमींदोज
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
विज्ञापन

तेज बारिश के बीच दमन-दोऊ संपक मार्ग का मलबा खैरवा गांव स्थित एक मकान और गोशाला के ऊपर जा गिरा। जिससे गोशाला और मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए। मकान मालिक ने परिवार समेत किसी तरह घर से बाहर निकल अपनी जान बचाई। गोशाला में बंधे मवेशी भी देर रात को किसी तरह से सकुशल बाहर निकाल लिए गए। मकान के जमीदोंज होने से पूरा परिवार सदमे में है। उनके सामने छत का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने पड़ोसियों के यहां शरण ली हुई है। मलबा पीड़ित की दुकान के अंदर भी जा घुसा। जिससे उसके सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार गांव के ऊपर से दमन-दोऊ मार्ग गुजर रहा है। हाल ही में लोनिवि(पीएमजीएसवाई) ने सड़क पर रोड कटिंग का काम किया था। ऐसे में क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात को हुई बारिश के दौरान सड़क का मलबा गांव निवासी पूरण सिंह पुत्र खंकरू के मकान के ऊपर जा गिरा। हादसे के समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। तेज धमाके के साथ पूरण सिंह की नींद खुल गई। जिसके बाद उन्होंने परिवार समेत किसी तरह से घर से बाहर निकल अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मकान और गोशाला के जमीदोज होने की आवाज सुन आसपास रहने वाले लोग भी घरों से बाहर निकल आए। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह से गोशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाला। पूरण सिंह का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को मार्ग का मलबा अन्य जगह डंप करने को कहा था। लेकिन वह नहीं माने। जिसका खामियाजा उन्हें अपने आशियाने से हाथ धोकर भुगतना पड़ा। मकान के नीचे ही रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं, गहने, कपड़े, नकदी, राशन आदि दब कर बर्बाद हो गया। दुकान के अंदर मलबे के घुसने से हजारों का सामन खराब हो गया। वहीं मामले में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने एसडीएम से रिपोर्ट तलब की है। तहसीलदार एसपी उनियाल ने भी मौके पर पहुंच घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में मार्ग से पूरा मकान और गोशाला ध्वस्त हो गए हैं। रिपोर्ट बनाकर अग्रिम कार्रवाई को जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed