फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाईवे डेंजर जोन में लगाए साइन बोर्ड

हाईवे डेंजर जोन में लगाए साइन बोर्ड

Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हाईवे डेंजर जोन में लगाए साइन बोर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन में गुलदार के खतरे वाले नेशनल हाईवे के डेंजर जोन पर इको विकास समिति ने आसन्न कांवड़ यात्रा के मद्देनजर साइन बोर्ड लगाए हैं। शुक्रवार को इको विकास समिति, प्रतीतनगर के अध्यक्ष राजेश जुगलाण ने बताया कि आसन्न कावंड़ यात्रा के चलते हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे के किनारे गुलदार के खतरे के चलते जन जागरुकता के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष ने बताया कि प्राचीन सत्यनारायण मंदिर क्षेत्र में राजमार्ग के किनारे सटी नेशनल टाइगर रिजर्व के जंगल की सीमाओं में बाहरी राज्यों से आए अनजान यात्री खतरे की जानकारी नहीं होने से कई बार शौच आदि के लिए जंगल में प्रवेश कर जाते हैं। पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा समिति की ओर से प्रतीतनगर क्षेत्र में बीते दिनों हुई गुलदार की वारदात वाले जंगल की सीमा से सटे इलाके में स्ट्रीट लाइट और झाड़ी कटान आदि का कार्य भी कराया गया है, जिससे नागरिकों को सुरक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed